चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने शुक्रवार को 1987 बैच की पंजाब कैडर की आईएएस अधिकारी विनी महाजन को करण अवतार सिंह की जगह नया मुख्य सचिव नियुक्त किया।
महाजन राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव बनी हैं।
1984 बैच के अधिकारी करण अवतार सिंह को प्रशासनिक सुधार के विशेष मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
विनी अब तक निवेश प्रोत्साहन, उद्योग और वाणिज्य, सूचना प्रौद्योगिकी और प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्य कर रही थीं।
स्वास्थ्य क्षेत्र प्रतिक्रिया एवं अधिप्राप्ति समिति की अध्यक्ष के रूप में कोविड संकट के खिलाफ लड़ाई में राज्य सरकार की प्रतिक्रिया को आगे बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि