मुंबई: अभिनेता अजय देवगन जल्दी ही यहां दो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) जिम खोलने जा रहे हैं। अजय ने एक बयान में कहा, “हां, पूरे देश में एमएमए की शक्ति व गहनता के प्रति जागरूकता फैलाने का मैं इच्छुक रहा हूं। मैं महाराष्ट्र भर में एमएमए स्टूडियोज खोलने के लिए प्रतिबद्ध हूं।”
एमटीवी चैनल पर प्रसारित हो रहे ‘एमटीवी सुपर फाइट लीग’ के दूसरे सीजन के हिस्से के रूप में अजय जिम खोल रहे हैं।
अजय ने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं और वह इस पहल के माध्यम से बदलाव लाना चाहते हैं।
सुपर फाइटर लीग के संस्थापक व प्रमोटर बिल दोसांझ ने कहा कि नई दिल्ली और बेंगलुरु में पहेल से ही सारी सुविधाओं से संपन्न एमएमए जिम हैं और एक ब्रांड के रूप में स्थापित करने के लिए हम बड़ी हस्तियों को शामिल करना चाहते हैं।
दोसांझ और ब्रिटिश प्रोफेशनल बॉक्सर आमिर खान द्वारा प्रमोटेड मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स टूर्नामेंट सुपर फाइट लीग को इसके सह-मालिकों जैसे अजय, रणदीप हुड्डा, जैकलीन फर्नाडिज, अरबाज कान और टाइगर श्रॉफ से सहयोग मिलता देखा गया है
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज