नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया।
वाजपेयी के भर्ती कराए जाने के बाद एम्स में विशिष्ट व्यक्तियों का दौरा शुरू हो गया। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल हैं।
एम्स ने एक बयान में कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को सोमवार को जांच के लिए एम्स में भर्ती किया गया है। उनकी हालत स्थिर है। एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया की देखरेख में चिकित्सकों का एक दल उनके टेस्ट कर रहा है।”
गुलेरिया पलमोनोलॉजिस्ट हैं और कई सालों से वाजपेयी के निजी चिकित्सक रहे हैं।
भाजपा ने एक बयान में कहा, “चिकित्सकों की सलाह पर वाजपेयीजी को एम्स में नियमित परीक्षण के लिए भर्ती कराया गया है।”
राहुल गांधी वाजपेयी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने सबसे पहले पहुंचे। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.नड्डा पहुंचे। इसके बाद अमित शाह वाजपेयी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे। शाम को करीब 7.30 बजे मोदी अस्पताल पहुंचे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता वाजपेयी 1996 में कुछ दिनों के लिए और उसके बाद 1998 से 2004 तक प्रधानमंत्री रह चुके हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि