मुंबई: गायिका अनन्या बिड़ला ने एक गीत ‘होल्ड ऑन’ जारी किया है, जो ऐसे लोगों से प्रेरित है, जिन्हें रिश्तों में प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ा लेकिन उसके बावजूद विश्वास और प्रेम पर उनका भरोसा बरकरार रहा।
उन्होंने कहा, “‘होल्ड ऑन’ एक ऐसा गीत है जो उन लोगों से प्रेरित है, जिन्हें रिश्तों में प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ा लेकिन उसके बावजूद विश्वास और प्रेम पर उनका भरोसा बरकरार रहा। कभी-कभी जीवन में, हमें कठिन फैसलों का सामना करना पड़ता है, जैसे कि उन रिश्तों को कायम रखना जो हमारे लिए अब किसी काम के नहीं हैं।”
उन्होंने कहा, “गीत की अवधारण मेरे भीतर मौजूद अहसास से निकलकर आई है।”
इससे पहले वह ‘लिविन द लाइफ’ और ‘मेंट टू बी’ जैसे दो गीत जारी कर चुकी हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज