नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर जम्मू एवं कश्मीर जाएंगे। राजनाथ सिंह इस दौरान वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेंगे।
गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, “इस दौरान राजनाथ सिंह जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात करेंगे। वे वहां अमरनाथ यात्रा के सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेंगे।”
गृह मंत्री दौरे पर विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे।
राजनाथ सिंह द्वारा युद्ध विराम को आगे बढ़ाने की संभावनाएं तलाशने के लिए दौरे पर जाने से एक दिन पहले महबूबा मुफ्ती ने आतंकवादियों पर केंद्र सरकार द्वारा इस्लाम के पवित्र महीने के कारण की गई युद्ध विराम संधि तोड़ने का आरोप लगाया।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि