बीजिंग: कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस का वैक्सीन बनाने वाली अमेरिकी कंपनियों पर चीनी हैकर द्वारा हमला किया गया है। उन्होंने मूल्यवान डेटा की चोरी की कोशिश की। इस पर चीनी प्रवक्ता वांग वनपिन ने कहा कि हाल ही में अमेरिकी सरकार के कुछ सूत्रों ने बात-बात पर चीन के साइबर अटैक करने और अमेरिका की वैक्सीन तकनीक और डेटा चोरी की निंदा की। लेकिन वे सदैव कोई सबूत देने में नाकामयाब रहते हैं।
चीन ने बार-बार कहा है कि कोरोना वायरस के वैक्सीन के स्वतंत्र अनुसंधान और विकास क्षेत्र में चीन विश्व में अग्रणी स्थिति में है। चीन को अन्य देशों से संबंधित जानकारियां चुराने की कोई जरूरत नहीं है।
चीनी प्रवक्ता ने यह भी कहा है कि चीन ने अमेरिका के कुछ सरकारी विभागों और व्यक्तियों से लांछन न लगाने का आग्रह किया है। साथ ही, संबंधित मीडिया से अपील की कि बिना जाने और बिना सबूत के झूठी खबरों को न फैलाये।
(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–आईएएनएस

और भी हैं
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा
कनाडाई पीएम मार्क कार्नी मुंबई पहुंचे, 2 मार्च को पीएम मोदी संग करेंगे क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर चर्चा
मैरी मिलबेन ने किया पीएम मोदी का समर्थन, ट्रंप से रुख बदलने का आग्रह किया