मुंबई| अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने गायक अरिजित सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी आवाज सबको प्यार से भर देती है।
श्रद्धा ने मंगलवार को अरिजित के 30वें जन्मदिन पर ट्विटर पर उन्हें बधाई दी।
उन्होंने कहा, “उनको जन्मदिन की बधाई, जिनकी आवाज सबके रोंगटे खड़े कर देती है और सबमें प्यार भर देती है। अरिजित सिंह।”
अरिजित, श्रद्धा के साथ ‘मेरी आशिकी’, ‘तुम ही तो’, ‘हम मर जाएंगे’, ‘हमदर्द’, ‘गर्ल आई नीड यू’ और ‘इन्ना सोना’ जैसे गीतों पर काम कर चुके हैं।
वर्तमान में श्रद्धा अपनी आगामी फिल्म ‘हॉफ गर्लफ्रेंड’ के प्रचार में व्यस्त हैं। इसमें अर्जुन कपूर महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
मोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्म चेतन भगत के इसी नाम के उपन्यास का रूपांतरण है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।