नई दिल्ली: सरकार ने आधार को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की अंतिम तिथि तीन महीने और बढ़ाते हुए 30 जून करने का फैसला कर लिया।
इससे पहले अंतिम तिथि 31 मार्च थी। आधार को पैन कार्ड से लिंक कराने की तिथि को चौथी बार आगे बढ़ाते हुए 30 जून करने के निर्णय के अगले दिन यह निर्णय आया है।
पिछले सप्ताह, सरकार ने मोबाइल कनेक्शनों को आधार से पुनर्सत्यापन करने की तिथि सर्वोच्च न्यायालय का अगला आदेश आने तक बढ़ाई थी।
इसी महीने उच्चतम न्यायालय ने विभिन्न योजनाओं को आधार से जोड़ने की अंतिम तिथि, आधार की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर निर्णय आने तक के लिए बढ़ाने का आदेश दिया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि