वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी से किसी भी समय बिना पूर्वशर्त मिलने की पेशकश की।
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में इटली के प्रधानमंत्री गिउसेपे कोन्टे के साथ संवाददाता सम्मेलन में कहा, “यदि वे मिलना चाहते हैं तो हम मिलेंगे। हम किसी से भी मुलाकात करूंगा क्योंकि मैं बातचीत में विश्वास करता हूं।”
ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत के लिए कोई पूर्वशर्त नहीं है।
मई में ईरान परमाणु समझौते से अमेरिका के बाहर होने के बाद दोनों देशों के बीच संबंध बिगड़ गए थे।
हालांकि, इस समझौते पर अन्य साझेदारों रूस, चीन, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी समझौते को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत कड़े शब्दों में निंदा करता है : रणधीर जायसवाल
भारत-अमेरिका की संयुक्त फायरिंग, महाजन रेंज में गूंजी तोपों की गर्जना
भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी एआई और क्वांटम टेक्नोलॉजी में सहयोग के नए रास्ते खोलती है: डॉ. जितेंद्र सिंह