बदायूं (उप्र): उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के थाना व कस्बा बिनावर में रिश्ते के चाचा द्वारा एक डेढ़ साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
यह जानकारी सोमवार को एसपी ने दी।
पुलिस अधीक्षक कमल किशोर ने बताया, “बिनावर कस्बे में रविवार की शाम एक डेढ़ साल बच्ची अपने घर के दरवाजे में खेल रही थी, उसके रिश्ते के चाचा विवेक ने उसे टॉफी देने के बहाने एक सूने में घर ले गया और कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुनकर पड़ोसी दौड़ कर वहां पहुंचे, तब तक आरोपी भाग गया।”
उन्होंने बताया, “बच्ची के पिता की तहरीर पर अभियोग दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के जिला महिला चिकित्सालय भेजा गया है और आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली: छात्र से चाकू की नोक पर लूट का मामला सुलझा, चार नाबालिग पकड़े गए
दिल्ली के 6 स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली, पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर
राधिका यादव हत्याकांड: आरोपी पिता दीपक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया