लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश की 81 परियोजनाओं का शिलान्यास करने पहुंच गए हैं।
इस दौरान देश के कई नामी-गिरामी उद्योगपति भी कार्यक्रम में मौजूद हैं।
आयोजन की तैयारियों से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एकमुश्त 60,228 करोड़ की निवेश परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री शनिवार को भी लखनऊ आए थे और यहां उन्होंने 3,897 करोड़ रुपये की 99 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि