नई दिल्ली : अभिनेत्री करीना कपूर खान को शीतल पेय ब्रांड रसना मसाला ऑरेंज ने अनुबंधित किया है। करीना ने जारी बयान में कहा, “चाहे मसालेदार बर्गर, पिज्जा हो या सैंडविच हो, भारत में हर कोई मसालेदार खाने का शौकीन है। देश में पहली बार हम रसना मसाला ऑरेंज के रूप में मसालेदार शीतल पेय लेकर आए हैं। “
उन्होंने कहा, ” मुझे रसना के साथ जुड़ने पर गर्व है क्योंकि वे भारत को एक चटपटा ऑरेंज ड्रिंक दे रहे हैं, जिसे हम सभी पसंद करते हैं।”
रसना प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक पिरुज खम्बाट्टा ने कहा, “करीना सबकी पसंदीदा अभिनेत्री हैं, जो गुणवत्ता में यकीन रखती हैं। हम मसालेदार शीतल पेय पदार्थो के दौर में कदम रख रहे हैं, रसना के ब्रांड एंबेसडर के रूप में करीना कपूर खान के साथ हमारा जुड़ाव रसना मसाला ऑरेंज को ज्यादा उपभोक्ताओं तक पहुंचने में मदद करेगा।”
–आईएएनएस

और भी हैं
मैजिकम में बर्लिन की जादू की छिपी हुई दुनिया को जानें
श्री मनोज कुमार द्विवेदी ने एनडीएमसी के अध्यक्ष का पदभार संभाला,
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट