श्रीनगर| उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के एक सैन्य शिविर पर गुरुवार सुबह हुए आत्मघाती हमले में तीन जवान शहीद हो गए जबकि दो आतंकवादियों को मार गिराया गया।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने आईएएनएस को बताया, “नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास गुरुवार तड़के लगभग 4.30 बजे पंजगाम सैन्य शिविर पर फिदायीन हमला हुआ।”
प्रवक्ता ने बताया, “इस हमले में तीन जवान शहीद हो गए जिसमें एक कैप्टन और दौ गैर कमीशन अधिकारी हैं।”
यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या आतंकवादी सैन्य शिविर में कहीं छिपे है या नहीं।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि