श्रीनगर| दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले में तीन नागरिकों की मौत हो गई जबकि 30 अन्य घायल हो गए।
घायलों में पुलिसकर्मी और अर्धसैनिकबल के जवान भी हैं। पुलिस ने बताया कि पुलवामा जिले के त्राल में बस स्टैंड के पास आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका।
पुलिस ने बताया, “इस हमले में दो पुरूषों और एक महिला समेत तीन नागरिकों की मौत हो गई जबकि 30 घायल हो गए। घायलों में पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बल के जवान भी हैं।”
उन्होंने बताया, “घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। तलाशी के लिए क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया गया है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि