श्रीनगर| दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के नागबेरन-तरसर वन क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने मौतों की पुष्टि करते हुए कहा कि फिलहाल इलाके में तलाश की जा रही है।
मुठभेड़ तब शुरू हुई जब पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की और आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया।
जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, उन्होंने सुरक्षाबलों पर गोली चला दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।
–आईएएनएस

और भी हैं
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, मंगलवार को सुनवाई संभव
राष्ट्रपति मुर्मु ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और स्थानांतरण को दी मंजूरी
टेस्ट मैच: बांग्लादेश ने रखा 479 रनों का लक्ष्य, चौथे दिन तक अफगानिस्तान ने गंवाए 3 विकेट