नई दिल्ली। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और नोटबंदी पर लघु फिल्मों की स्क्रीनिंग के साथ कांग्रेस का जन वेदना सम्मेलन शुरू हो गया है।
सम्मेलन नोटबंदी के विरोध को लेकर पार्टी की भविष्य की रणनीति पर केंद्रित है।
सम्मेलन में नवंबर में इंदिरा गांधी की 100वीं जयंती के उत्सव को लेकर एक प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा।
सम्मेलन में केंद्र सरकार के नोटबंदी के कदम और उसकी जन-विरोधी नीतियों के कारण लोगों को हो रही परेशानियों का मुद्दा उठाया जाएगा।
राहुल सम्मेलन में पुस्तिका ‘हाल बेहाल, जन वेदना के 2.5 साल’ भी जारी करेंगे।
(आईएएनएस)

और भी हैं
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
भ्रष्टाचार पर कार्रवाई से बौखलाई AAP, अफवाहें फैला रही है: शिक्षा मंत्री
जानें, बिहार में किस गठबंधन और किस पार्टी को मिलेगी बहुमत, किसके हिस्से आएगी कितनी सीटें