मुंबई। संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित फिल्म ‘काबिल’ की शूटिंग के दौरान ऋतिक के साथ काम कर चुके ऑस्कर विजेता साउंड डिजाइनर रेसुल पुकुट्टी ने कहा कि वह फिल्म के प्रत्येक विभाग पर सक्रिय रहे हैं।
ऋतिक के पिता राकेश रोशन के साथ कुछ फिल्मों में काम कर चुके रेसुल पुकुट्टी ने कहा, “ऋतिक की प्रत्येक विभाग पर नजर थी। वह फिल्म के हर विभाग पर सक्रिय और गहरी रुचि रखते थे। संजय गुप्ता को इससे फर्क नहीं पड़ता था।”
उन्होंने बताया कि ‘काबिल’ में साउंड की महत्वपूर्ण भूमिका है।
पुकुट्टी ने कहा, “ऋतिक एक अंधे व्यक्ति की भूमिका में है। इसके लिए अतिरिक्त सूक्ष्म ध्वनि डिजाइन की गई है।”
फिल्म में ऋतिक डबिंग आर्टिस्ट की भूमिका में दिखेंगे।
उन्होंने कहा, “ध्वनि और आवाज ‘काबिल’ और ऋतिक के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। चूंकि, वह डबिंग अर्टिस्ट की भूमिका में हैं, इसलिए उन्होंने विभिन्न आवाजों के साथ प्रयोग किया है। उनमें से एक मिस्टर अमिताभ बच्चन की आवाज है।”
(आईएएनएस)

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।