मुंबई | अभिनेता कार्तिक आर्यन ने लोगों को लॉकडाउन के दिशानिर्देशों का पालन करने का आग्रह किया। अभिनेता ने तस्वीर के माध्यम से लोगों को संदेश दिया। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर किया, जहां वह काले रंग के शूट में दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में वह एक शटर बंद दुकान के सामने खड़े होकर कैमरे की तरफ पोज दे रहे हैं।
उन्होंने शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, “दुकान बंद है कल आना।”
इसके पहले कार्तिक आर्यन ने रैप वीडियो के माध्यम से लोगों को जागरुक किया था, जिसमें उन्होंने कहा था, “जब तक घर नहीं बैठोगे, मैं याद दिलाता रहूंगा! हैशटैगकोरोनास्टॉपकरोना हैशटैगकोरोनारैपकरोना, इन शब्दों को फैलाते रहें।”
हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब कार्तिक कोविड-19 को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैला रहे हैं। एक महीना पहले कोरोना से संबंधित एक मोनोलॉग भी साझा किया था, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज