मुंबई| बॉलीवुड जोड़ी कुणाल खेमू और सोहा अली खान माता-पिता बन गए हैं। उनके घर एक बेटी ने जन्म लिया है। सोहा ने शुक्रवार सुबह बेटी को जन्म दिया।
इस मौके पर सोहा के पति कुणाल ने कहा कि वह बहुत खुश हैं।
We are over the moon to share we have been blessed with a beautiful baby girl on this auspicious day Thank you for the love&blessings
— kunal kemmu (@kunalkemmu) September 29, 2017
कुणाल ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, “हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारे यहां इस शुभ दिन पर एक सुंदर सी बेटी ने जन्म लिया है। आपके प्यार और शुभकामनाओं का शुक्रिया।”
कुणाल और सोहा मई 2012 से लिव इन रिलेशनशिप में थे। इसके बाद इन्होंने जुलाई 2014 में सगाई और जनवरी 2015 में शादी की थी।
यह जोड़ी फिल्म ‘ढूंढते रह जाओगे’, ‘मिस्टर जो बी कारवाल्हो’ में एक साथ नजर आ चुकी है।
–आईएएनएस

और भी हैं
Carry On Jatta 4 का पहला टीज़र रिलीज, दिवंगत दिग्गज अभिनेता जसविंदर भल्ला को खास श्रद्धांजलि
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा