नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार की परियोजनाओं का उद्देश्य कृषि में आधुनिक प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल के प्रति जागरूकता लाना है, जिससे 2022 तक कृषि आय दोगुनी हो जाएगी। मोदी यहां पूसा कैम्पस में ‘कृषि उन्नति मेला’ को संबोधित करेंगे। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि इसका मकसद अगले चार वर्षो में किसानों की आय दोगुनी करना है।
उन्होंने यह भी कहा कि शनिवर को कार्यक्रम के दौरान ‘कृषि कर्मण’ और ‘दीन दयाल उपाध्याय कृषि विज्ञान प्रोत्साहन’ पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
वह जैविक कृषि पर आधारित एक पॉर्टल का भी उद्घाटन करेंगे और साथ में 25 कृषि विज्ञान केंद्रों की आधारशिला रखेंगे।
कृषि मंत्रालय ने फरवरी में एक सम्मेलन आयोजित किया था, जिसमें 2022 तक कृषि आय दोगुना करने के लिए समाधान और तरीके खोजने के लिए हितधारकों के साथ विचार-विमर्श किया गया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि