नई दिल्ली | केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने शुक्रवार को भारत में कोरोनावायरस महामारी के खिलाफ तैयारियों का जायजा लेने के लिए राम मनोहर लोहिया(आरएमएल) अस्पताल का दौरा किया।
हर्षवर्धन ने कहा, “स्वास्थ्य मंत्रालय में सलाहकार और आईसीएमआर समेत हमारे पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट्स ने चीन में पहले केस आने के बाद से एक टीम की तरह काम किया। इसलिए हम भारत में कोरोनावायरस महामारी पर नियंत्रण करने की स्थिति में हैं, जो विश्व के कई देशों में आंधी की तरह आया।”
हर्षवर्धन ने अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों से कहा, “देश हमेशा आपके बलिदान पर गर्व करेगा। हम हमेशा महामारी से लड़ने के आपके योगदान को याद रखेंगे।”
उन्होंने कहा, “सात जनवरी को चीन ने डब्ल्यूचओ को बताया था कि उनके यहां कोरोनावायरस की वजह से लोग प्रभावित हो रहे हैं। आठ जनवरी को, स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत में तकनीकी विशेषज्ञों के साथ पहली बैठक की। हमने 17 जनवारी को इस संबंध में योजना बनानी शुरू की और और सभी राज्यों को विस्तृत स्वास्थ्य दिशानिर्देश जारी किए। बाद में यात्रा दिशानिर्देश जारी किया गया।”
उन्होंने एकबार फिर सोशल डिस्टेंसिंग पर जोर दिया और कहा कि देश के लोग इसका पालन करने के लिए सहयोग कर रहे हैं। हम कोरोनावायरस को हराने में सफल होंगे।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि