तिरुवनंतपुरम: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि केरल तटों पर दक्षिणपश्चिम मानसून की पहली बारिश होने के साथ भारत में बारिश का मौसम पूर्वानुमान से तीन दिन पहले ही पहुंच गया है।
आईएमडी ने कहा, “बीते तीन-चार दिनों से केरल में व्यापक बारिश हुई है। केरल में मानसून की बारिश की निगरानी के 14 केंद्रों ने 25 मई से 60 फीसदी से ज्यादा बारिश की सूचना दी है।

दक्षिण पश्चिम मानसून, दक्षिणपूर्व अरब सागर, मालदीव इलाके, पूरे लक्षद्वीप, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों की तरफ बढ़ चुका है।
मानसून के उत्तर की तरफ बढ़ने के साथ बारिश के मौसम की शुरुआत मानी जाती है।
भारत में 2018 में 97 % बारिश के साथ सामान्य मानसून रहने की उम्मीद है, जो देश की अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी है।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि