सैन फ्रांसिस्को: कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। आग के और बढ़ने के चलते सेंटा रोजा में रहने वाले हजारों लोगों को इलाके को खाली करने का आदेश दिया गया है।
पुलिस ने यह जानकारी दी। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, 175,000 की आबादी वाले उत्तर पूर्वी श्हर सैंटा रोजा के इलाकों को शनिवार को खाली कराने के आदेश दिए गए हैं, जो सैन फ्रांसिस्को से 50 मील की दूरी पर है।
शहर के बड़े हिस्से को आठ अक्टूबर को आग लगने के बाद शुक्रवार को ही खाली करा लिया गया था।
कैलिफोर्निया के वानिकी एवं अग्नि सुरक्षा विभाग के अनुसार, सैंटा रोजा में आग की नई लपटें शुक्रवार को उठीं।
सैंटा रोजा के महापौर क्रिस कोर्नी ने शनिवार को सीएनएन को बताया कि दमकलकर्मी आग पर काबू पा लेंगे।
आग लगने के बाद से 200 से ज्यादा लोगों को लापता होने की खबर है।
राज्य प्रशासन के मुताबिक, कई लोग बुरी तरह से जलकर राख में बदल गए हैं।
डेंटल रिकॉर्ड, उंगलियों के निशान, टैटू आदि से मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।
–आईएएनएस

और भी हैं
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा
कनाडाई पीएम मार्क कार्नी मुंबई पहुंचे, 2 मार्च को पीएम मोदी संग करेंगे क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर चर्चा
मैरी मिलबेन ने किया पीएम मोदी का समर्थन, ट्रंप से रुख बदलने का आग्रह किया