नई दिल्ली:
राष्ट्रीय राजधानी में तीन जेल तिहाड़ जेल, मंडोली और रोहिणी हैं। दिल्ली में अब कोई भी जेल कोरोना से ‘कोरी’ नहीं बची है। तीनों जेलों में अब तक कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। रविवार को तिहाड़ जेल नंबर 7 के सहायक अधीक्षक की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आ गयी।
रविवार देर रात इसकी पुष्टि तिहाड़ जेल महानिदेशालय ने की है। तिहाड़ जेल नंबर 7 के सहायक अधीक्षक ने 22 मई को खुद ही अपना कोरोना टेस्ट नमूना दिया था। 24 मई को आई रिपोर्ट में वे कोरोना पॉजिटिव निकले।
तिहाड़ जेल प्रशासन के मुताबिक, पीड़ित सहायक जेल अधीक्षक सपरिवार जेल क्वार्टर (तिहाड़ जेल परिसर) में ही रहते हैं। अब तिहाड़ जेल प्रशासन इन सहायक जेल अधीक्षक की संपर्क चेन तलाशने में जुटा है।
— आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका
महाराष्ट्र टूरिज्म ने दिल्ली में आयोजित रोड शो को दिल्ली ट्रैवल ट्रेड के साथ सफलतापूर्वक होस्ट किया
पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 का भव्य शुभारंभ