मुंबई| बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा कोरोनावायरस की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं और इस वक्त अपने घर पर क्व ॉरंटाइन में है। अभिनेता ने कहा है कि वह डॉक्टरों की देखरेख में हैं। रविवार सुबह कोरोना पॉजिटिव हुए गोविंदा ने अपने संपर्क में आए लोगों से जांच करवा लेने का अनुरोध किया है।
अपनी सेहत के बारे में आईएएनएस के साथ बात करते हुए अभिनेता ने कहा है, “मैंने अपना जांच कराया है और वायरस को दूर रखने के लिए सभी सावधानियां बरत रहा हूं। आज सुबह हल्के लक्षणों के साथ मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। घर में बाकी सभी नेगेटिव आए हैं। सुनीता (पत्नी) कुछेक हफ्ते पहले कोविड-19 से ठीक हुई है।”
उन्होंने आगे कहा, “मैं इस वक्त घर पर क्व ॉरंटाइन में हूं और सभी चिकित्सकीय दिशानिर्देशों का पालन कर रहा हूं। मैं हर किसी से आवश्यक सावधानियां बरतने का अनुरोध करता हूं। कृपया अपना ध्यान रखें।”
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज