लखनऊ| कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और उनकी पत्नी साधना की हालत स्थिर है। उनके परिवार के सदस्य ने गुरुवार को ये जानकारी दी। मुलायम सिंह यादव और उनकी पत्नी बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
दोनों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं पाए गए। लेकिन गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुए, क्योंकि दोनों की उम्र ज्यादा है।
सूत्रों ने कहा कि दोनों की हालत स्थिर है और डॉक्टरों के संपर्क में हैं।
बता दें कि मुलायम सिंह यादव को दूसरी बीमारियों के इलाज के लिए हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
नहीं पच रहा भोजन, बार-बार जाना पड़ रहा वॉशरूम! आयुर्वेद में बताए नुस्खे आएंगे काम
शैल्बी हॉस्पिटल में की गई दुनिया की पहली पूरी तरह ऑटोनोमस रोबोटिक जॉइंट सर्जरी
एनडीएमसी अध्यक्ष ने शहीद भगत सिंह प्लेस से महीने भर चलने वाले “दिल्ली को कूड़े से आज़ादी” स्वच्छता अभियान की शुरुआत की