नई दिल्ली | दिल्ली हाईकोर्ट कोर्ट ने गुरुवार को एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया की अगुवाई वाली एक कमेटी का गठन कर उसे कोविड-19 अस्पताल बनाए गए लक्जरी होटलों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। न्यायमूर्ति नवीन चावला की एकल न्यायाधीश पीठ ने कहा, “मैंने एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया और नीति आयोग के सदस्य वी.के. पॉल से आग्रह किया है कि वे कोविड-19 अस्पताल बनाए गए दो लक्जरी होटलों का निरीक्षण कर इसके औचित्य और सुसंगतता पर अपनी रिपोर्ट दें।”
उच्च न्यायालय ने यह भी कहा कि ये दोनों होटल एक-एक अधिकारी को तैनात किए जाने के हकदार हैं। ये अधिकारी अस्पताल बनाए गए इन होटलों में इलाज की स्थिति और जरूरतों की जानकारी इस कमेटी को देंगे।
यह भी कहा गया है कि कमेटी की मदद करने वाले इन अधिकारियों की तैनाती कोई जवाबदेह व्यक्ति करेगा।
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका
महाराष्ट्र टूरिज्म ने दिल्ली में आयोजित रोड शो को दिल्ली ट्रैवल ट्रेड के साथ सफलतापूर्वक होस्ट किया
पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 का भव्य शुभारंभ