नई दिल्ली | केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मंगलवार शाम तक देश में कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़कर 29,974 हो गई है। इनमें गत 24 घंटे में 1594 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 51 मौतें हुई हैं। कुल मामलों में, 22,010 एक्टिव मामले हैं, 7026 लोग रिकवर हो गए हैं। वहीं 937 लोगों की इस महामारी से मौत हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार, महाराष्ट्र इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है, जहां कुल मामलों की संख्या 8,590 है, जिसके बाद गुजरात 3,548 और दिल्ली में 3,108 मामले हैं।
इन तीनों राज्यों के अलावा, जिन राज्यों में मामले 1500 से ज्यादा हैं, वे मध्य प्रदेश (2,368), राजस्थान (2,262), तमिलनाडु (1,937) और उत्तर प्रदेश (2,043) हैं।
महाराष्ट्र में इस महामारी से सबसे ज्यादा 369 मौतें हुई है। उसके बाद गुजरात में 162, मध्य प्रदेश में 113 और नई दिल्ली में 24 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
–आईएएनएस

और भी हैं
नहीं पच रहा भोजन, बार-बार जाना पड़ रहा वॉशरूम! आयुर्वेद में बताए नुस्खे आएंगे काम
शैल्बी हॉस्पिटल में की गई दुनिया की पहली पूरी तरह ऑटोनोमस रोबोटिक जॉइंट सर्जरी
एनडीएमसी अध्यक्ष ने शहीद भगत सिंह प्लेस से महीने भर चलने वाले “दिल्ली को कूड़े से आज़ादी” स्वच्छता अभियान की शुरुआत की