नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और चीन के बीच विवाद सुलझाने के लिए सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर बातचीत जारी है। चीन भी इस मुद्दे का हल चाहता है। किसी को भी अंधेरे में नही रखा जायेगा। समय आने पर देश की संसद और विपक्ष को इस बारे में विश्वास में लिया जाएगा। इसके साथ ही रक्षा मंत्री ने साफ किया कि देश की संप्रभुता से किसी प्रकार का कोई समझौता नही किया जाएगा। जम्मू के लिए भाजपा की ‘जन संवाद रैली’ को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित करते हुये रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि जुलाई में राफेल विमान की पहली खेप भारत आ जायेगी। साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि भारत ये विमान अपनी सुरक्षा के लिये खरीद रहा है किसी को डराने के लिये नहीं।
रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि हम आयात का सिलसिला खत्म कर, निर्यात का सिलसिला शुरू करना चाहते है। देश मे पहली बार चीफ आफ डिफेंस स्टॉफ(सीडीएस) की व्यवस्था किये जाने पर उन्होंने कहा कि इससे देश की तीनों सेनाओं के बीच बेहतर समन्वय हो पाएगा।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि