श्रीनगर : जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले में एक दिन पहले सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में घायल हुए आतंकवादी की मौत हो गई है।
हाजिन इलाके में सोमवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसके बाद इलाके में नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विरोध प्रदर्शन का फायदा उठाकर अन्य आतंकवादी भाग निकले।
पुलिस सूत्रों ने बताया, “बोन मोहल्ला गांव में मुठभेड़ में घायल हुए आतंकवादी की मौत हो गई है। मारे गए आतंकवादी की शिनाख्त की जा रही है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली: छात्र से चाकू की नोक पर लूट का मामला सुलझा, चार नाबालिग पकड़े गए
दिल्ली के 6 स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली, पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर
राधिका यादव हत्याकांड: आरोपी पिता दीपक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया