श्रीनगर : जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गुरुवार को जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी के मारे जाने की खबर है। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के छुपे होने की खबर के बाद हाजिल इलाके को घेर लिया है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बल के जवान जैसे ही आतंकवादियों के छुपने के इलाके के करीब पहुंचे, उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी।
अधिकारी ने कहा, “अब तक इंकाउंटर में एक आतंकवादी मारा गया है। मुठभेड़ अभी भी जारी है।”
दो दिन पहले इसी इलाके में आतंकवादी संगठन लश्कर से ताल्लुक रखने वाला एक पाकिस्तानी नागरिक मारा गया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली: छात्र से चाकू की नोक पर लूट का मामला सुलझा, चार नाबालिग पकड़े गए
दिल्ली के 6 स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली, पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर
राधिका यादव हत्याकांड: आरोपी पिता दीपक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया