श्रीनगर: कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में शुक्रवार को लगातार चल रही सर्द हवाओं की वजह से शुक्रवार को तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे चला गया।
मौसम विज्ञान विभाग ने जम्मू एवं कश्मीर में शनिवार तक मौसम के सर्द और शुष्क रहने का अनुमान जताया है। हालांकि, 11 फरवरी के बाद बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री नीचे, पहलगाम में शून्य से 5.8 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 5.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
कारगिल में तापमान शून्य से 14.5 डिग्री नीचे तापमान रहा, इसके साथ यह सर्वाधिक सर्द इलाका रहा जबकि लेह में तापमान शून्य से 11.2 डिग्री नीचे दर्ज हुआ।
जम्मू शहर में तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 5.8 डिग्री, बटोटे में 1.7 डिग्री, बनिहाल में शून्य से 1.2 डिग्री नीचे, भदरवाह में शून्य से 0.2 डिग्री नीचे और उधमपुर में 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि