लॉस एंजेलिस| गायक जस्टिन बीबर ने नस्लवाद के खिलाफ खड़े होने का संकल्प लिया है और कहा है कि वह सभी को समान अधिकार दिलाने के लिए आवाज उठाएंगे।
बीबर (23) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘ब्लैक लाइव्ज मैटर’ मूवमेंट के प्रति समर्थन जताया।
उन्होंने कहा कि हालांकि, वह नहीं जानते कि अश्वेत लोगों की तरह संघर्षो का सामना करने पर कैसा महसूस होता है, लेकिन वह इसके खिलाफ खड़े होंगे और सुनिश्चित करेंगे कि सभी को समानता का अधिकार मिले।
गीत ‘सॉरी’ के गायक ने ब्लैक लाइव्ज मैटर का लोगो साझा करते हुए लिखा, “मैं एक श्वेत कनाडाई हूं और मैं कभी नहीं जान पाऊंगा कि अफ्रीकी मूल का अमेरिकी होने पर कैसा महसूस होता है लेकिन मैं इतना जानता हूं कि मैं नस्लवाद के खिलाफ खड़ा होना चाहता हूं क्योंकि यह एक हकीकत है और मैने अपने जीवनकाल में कभी इसे इतने चरम पर नहीं देखा ..हम सभी ईश्वर की संतान हैं और हम सब समान हैं।”
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज