मुंबई| अभिनेत्री एवं लेखिका ट्विंकल खन्ना ने गुरुवार को मजाकिया कैप्शन के साथ प्रशंसकों के लिए एक मजेदार तस्वीर साझा की। अभिनेत्री, जिन्होंने हाल ही में अपनी मां डिंपल कपाड़िया का जन्मदिन मनाया, ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह सोफे पर आराम करती नजर आ रही हैं, लेकिन यह अपसाइड डाउन (उल्टी) है।
अपने मजाकिया कैप्शन के लिए जानी जाने वाली ट्विंकल ने लिखा, कभी-कभी आपको इस राइट साइड को ऊपर की ओर देखने के लिए उल्टा होना पड़ता है।
उन्होंने मजाकिया अंदाज में इसके साथ हैशटैग बाबा ट्विंकल देव का भी उपयोग किया।
ट्विंकल अक्सर फर स को अपने फैमिली टाइम की झलकियां देती रहती हैं। बेटी नितारा द्वारा चेहरा रंगने से लेकर पति एवं बॉलीवुड स्टार अभिनेता अक्षय कुमार के साथ छुट्टियों की तस्वीरों तक, अभिनेत्री प्रशंसकों को नियमित रूप से अपडेट रखती हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
Carry On Jatta 4 का पहला टीज़र रिलीज, दिवंगत दिग्गज अभिनेता जसविंदर भल्ला को खास श्रद्धांजलि
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा