मुंबई| परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को डिनर डेट पर जाते हुए देखा गया। हालांकि शादी के बारे में पूछे जाने पर दोनों ने चुप्पी साधी रखी। सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी द्वारा इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया गया, जिसमें परिणीति को ऑल-ब्लैक आउटफिट में देखा जा सकता है, जबकि आप नेता को ब्लैक पैंट के साथ ग्रे शर्ट में कैजुअल लुक में देखा गया।
लगातार शादी कब है कहने के बावजूद दोनों चुप रहे और एक कार में बैठकर चले गए।
एयरपोर्ट से पिक-अप करने से लेकर रेस्टोरेंट में साथ जाने तक, परिणीति और राघव को कई बार साथ देखा गया है। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते की खबरों को न तो खारिज किया है और न ही स्वीकार किया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, परिणीति इम्तियाज अली निर्देशित ‘चमकीला’ में दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकिला से प्रेरित है।
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका
महाराष्ट्र टूरिज्म ने दिल्ली में आयोजित रोड शो को दिल्ली ट्रैवल ट्रेड के साथ सफलतापूर्वक होस्ट किया
पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 का भव्य शुभारंभ