न्यूयॉर्क : रूस और सऊदी अरब सहित विभिन्न देशों से तेल की आपूर्ति बढ़ने के बीच शुक्रवार को तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रूस और प्रमुख ओपेक देश जैसे सऊदी अरब और कुवैत ने हाल ही में तेल का उत्पादन बढ़ा दिया है।
रूस की ओर से गुरुवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई में तेल का उत्पादन 150,000 बैरल प्रतिदिन बढ़ गया।
रॉयटर्स के मुताबिक, सऊदी अरब से तेल का उत्पादन भी हाल ही में बढ़कर लगभग 1.1 लाख बीपीडी रहा।
न्यूयॉर्क मर्के टाइल एक्सचेंज पर वेस्ट टेक्सास इटंरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) के लिए सिंतबर में तेल की कीमत 0.47 डॉलर घटकर 68.49 डॉलर प्रति बैरल रही जबकि लंदन आईसीई फ्यूचर्स एक्सचेंज पर ब्रेंट क्रूड 0.24 डॉलर घटकर 73.21 डॉलर प्रति बैरल रहा।
–आईएएनएस

और भी हैं
व्यापार समझौतों से भारत-नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत होगी: पीएम मोदी
अदाणी ग्रुप अगले 4 साल में बिहार के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर करेगा 60,000 करोड़ रुपए तक का निवेश: गौतम अदाणी
48 घंटों में दूसरी बढ़ोतरी: वैश्विक तेल संकट के बीच दिल्ली में सीएनजी फिर से हुई महंगी