हैदराबाद: तेलंगाना में के.चंद्रशेखर राव सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए शनिवार को संयुक्त कार्य समिति (जेएसी) द्वारा आयोजित ‘मिलियन मार्च’ से पहले हजारों कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। वाममोर्चे ने जेएसी के इस आह्वान का समर्थन किया है। हालांकि, राज्य पुलिस ने रैली के लिए मंजूरी देने से इनकार कर दिया है।
जेएसी के अध्यक्ष प्रोफेसर एम. कोदंडरम ने कहा कि पुलिस आदेश को धता बताते हुए यह मार्च निकाला जाएगा।
राज्यभर में कुल 6,000 पुलसिकर्मियों को तैनात किया गया है।
हैदराबाद सेंट्रल जोन पुलिस ने टैंक बंद पर वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया है।
पुलिस ने सिकंदराबाद के तारनाका क्षेत्र में कोदंडरम के आवास को चारों ओर से घेर लिया है।
ओस्मानिया यूनिवर्सिटी में रैपिड रिस्पांस टीम सहित विशेष पुलिसबलों को तैनात किया गया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि