नई दिल्ली| दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई की कथित कमी की वजह से एक नवजात ने दम तोड़ दिया।
परिवार के मुताबिक, बच्चे का जन्म सोमवार को राव तुलाराम अस्पताल में हुआ था। सांस संबंधी दिक्कतों की वजह से बच्चे की तबीयत अचानक ही खराब हो गई।
इसके बाद आनन-फानन में चिकित्सकों को ऑक्सीजन देने के लिए बुलाया गया लेकिन तब तक पता चला कि बच्चे की मौत हो चुकी है।
दिल्ली पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।
नवजात के पिता ब्रिजेश कुमार सिंह ने अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडरों की कमी का आरोप लगाते हुए कहा, “हमारे बच्चे को सांस लेने में दिक्कत थी। चिकित्सकों को बुलाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।”
हालांकि, अस्पताल ने इस तरह के आरोपों को खारिज कर दिया है।
अस्पताल का कहना है कि नवजात की मौत का कारण सांस लेने संबंधी दिक्कतें रहीं।
नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका
महाराष्ट्र टूरिज्म ने दिल्ली में आयोजित रोड शो को दिल्ली ट्रैवल ट्रेड के साथ सफलतापूर्वक होस्ट किया
पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 का भव्य शुभारंभ