नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजनधानी में बुधवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “दिन में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।”
अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
पिछले 24 घंटों में शहर में छिटपुट बारिश हुई। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 55 प्रतिशत रहा।
वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया।
–आईएएनएस
और भी हैं
24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
सीएम रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात, “दिल्ली की बेटी” को जिम्मेदारी सौंपने का जताया आभार
अधिकारियों को करना होगा 24 घंटे काम : कपिल मिश्रा