नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के 5 कर्मचारियों को कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया है। यहां इस तरह के मामलों की संख्या 56 हो गई है, जबकि इस वायरस से एनडीएमसी के दो कर्मचारियों ने दम तोड़ दिया है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
एनडीएमसी के एक अधिकारी ने कहा, “मामलों की संख्या 56 पहुंच गई है, जबकि इस वायरस से अबतक चार लोगों स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दिया गया है। सक्रिय मामलों की संख्या अब 50 है।”
कोरोनावायरस से एनडीएमसी के दो कर्मचारियों की मौत हो गई है। पहली मौत 1 जून को हुई, जबकि दूसरी 3 जून को।

और भी हैं
प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप NDMC का संकल्प: आधुनिक विकास, बेहतर सेवाएं और विकसित भारत की दिशा में एक और कदम
श्री मनोज कुमार द्विवेदी ने एनडीएमसी के अध्यक्ष का पदभार संभाला,
दिल्ली सरकार देगी महिला स्टार्टअप्स को 10 करोड़ रुपये तक का बिना गिरवी ऋण, गारंटी सरकार की: सीएम रेखा गुप्ता