नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान समान्य से एक डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। साथ ही बारिश होने की भी संभावना है।”
दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 93 प्रतिशत दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में राजधानी में 67.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
वहीं, एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
–आईएएनएस
और भी हैं
दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित सफल टैलेंट स्काउटिंग इवेंट ने पूरे भारत से छात्रों को आकर्षित किया
एनडीएमसी स्कूलों ने सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में असाधारण और अभूतपूर्व परिणाम दिए : केशव चंद्रा
दिल्ली सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सफल सैन्य कार्रवाई पर सशस्त्र बलों की सराहना की