एस.पी. चोपड़ा, नई दिल्लीः रियल्टी टीवी के इतिहास में शायद ही कोई ऐसा शो होगा, जो नृत्य और अभिनय के बीच चयन करता हो।
अपनी देशव्यापी लोकप्रियता पर सवार शो, नं. 1 ड्रामेबाज, जिसके दो सीज़न जबरदस्त सफलता हासिल कर चुके हैं, अब दर्शकों का दिल अपने तीसरे सीज़न से जीतने वाला है।
अपनी तरह के अलग और सराहनीय अभियान में यह शो अपनी 20 प्रतिशत सीटें अनाथों और दिव्यांग बच्चों के लिए आरक्षित रखेगा। इन सीटों को आरक्षित करने का लक्ष्य इन बच्चों को बाॅलिवुड में अपना भाग्य आजमाने का मौका प्रदान करना है।
बाॅलिवुड के अनुभवी कलाकार, जैसे शक्ति कपूर और बाॅलिवुड मूवी ‘रक्तधार’ की मल्टी स्टार कास्ट जैसे मुकेश ऋषि, संचिता बनर्जी, शाबाज खान ने ट्राईविज़न फिल्म्स प्रा. लि. के इस प्रयास की सराहना की और इस प्रशंसनीय अभियान को अपना सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर शो के डायरेक्टर, विजय भारद्वाज ने कहा, ‘‘हम प्रतिभाशाली अनाथ, मूक एवं बधिर बालकों को प्रशिक्षित एवं ग्रूम करके बाॅलिवुड में एक मंच प्रदान कर रहे हैं, ताकि 18 साल की आयु पूरी करने के बाद वो स्वयं अपनी आजीविका अर्जित कर सकें। बच्चों के लिए दो क्षेत्र – मीडिया एवं स्पोर्ट्स ऐसे हैं, जहां वो छोटी आयु में भी पैसे कमा सकते हैं। चलिए हम मिलकर समाजसेवा के इस कार्य में सहयोग दें।’’

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज