कोलकाता| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को ममता बनर्जी की अगुवाई वाली पश्चिम सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस सरकार को पश्चिम बंगाल में सत्ता से बाहर करने के लिए पार्टी के ‘लोखो सोनार बांग्ला’ अभियान की शुरुआत की। ‘लोखो सोनार बांग्ला’ योजना के तहत, भाजपा 3 से 20 मार्च तक, बक्सों के माध्यम से सुझाव आमंत्रित करेगी, जो पूरे बंगाल में 294 विधानसभा क्षेत्रों में उपलब्ध कराया जाएगा।
नड्डा ने कहा, “हमने कोलकाता में ‘लोखो सोनार बांग्ला’ घोषणापत्र अभियान की शुरुआत की है।”
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बुधवार रात को राज्य में पहुंचे थे। उन्होंने गुरुवार को हुकुमचंद जूट मिल के वर्कर देबनाथ यादव के घर पर दोपहर का भोजन किया।
सूत्रों ने कहा कि नड्डा ने कमल के पत्तों पर दोपहर के भोजन का आनंद लिया। भाजपा बंगाल इकाई के प्रमुख दिलीप घोष, बैरकपुर से पार्टी के लोकसभा सांसद अर्जुन सिंह और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता दोपहर के भोजन के दौरान नड्डा के साथ मौजूद थे।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल