नई दिल्ली| रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण और तीनों सेनाओं के प्रमुखों सहित हजारों की संख्या में लोगों ने नम आंखों से भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के मार्शल अर्जन सिंह को सोमवार को बरार स्क्वायर में अंतिम विदाई दी।
अर्जन सिंह ने 1965 में पाकिस्तान के युद्ध में भारत के वायु अभियान का नेतृत्व किया था। उनका शनिवार को नई दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में निधन हो गया था। वह 98 वर्ष के थे।
सेना ने मार्शल को 17 तोपों की सलामी दी।
सीतारमण के अलावा उन्हें अंतिम विदाई देने आईएएफ प्रमुख बी.एस.धनोआ, नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा, सेना प्रमुख बिपिन रावत, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, तीनों सेनाओं के पूर्व प्रमुख, उनके संबंधी और दोस्त भी पहुंचे थे।
राष्ट्रनायक के सम्मान में आईएएफ के सुखोई-30 लड़ाकू विमान और एमआई-17वी5 ने फ्लाईपास्ट किया।
धार्मिक रीति-रिवाजों के बाद अर्जन सिंह के बेटे अरविंद सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी।
इससे पहले दिवंगत मार्शल का पार्थिव शरीर उनके 7, कौटिल्य मार्ग स्थित आवास से बरार स्क्वायर लाया गया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि