मुंबई| फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ की अभिनेत्री आहाना कुमरा अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को अपना गुरु मानती हैं। उनका कहना है कि अनुभवी अभिनेता की उनके करियर में अहम भूमिका है।
नसीरुद्दीन के मार्गदर्शन में एक थिएटर स्टूडेंट के रूप में अपनी यात्रा शुरू करने वालीं आहाना इन दिनों ‘द फादर’ नाटक में उनके साथ काम कर रही हैं।
आहाना ने कहा, “नसीरुद्दीन सर ने मेरे करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह मेरे गुरु हैं, मुझे जब भी संदेह होता है, उनके पास जाती हूं।”
उन्होंने कहा, “मैंने उनके साथ पहली इंडी फिल्म (‘द ब्लूबेरी हंट’) में काम किया था, लेकिन उनके साथ दोबारा काम करना बेहतरीन होगा। वह अद्भुत अभिनेता हैं और सिनेमा के प्रति उनका उत्साह कुछ ऐसा है कि जब भी मैं उनके साथ होती हूं, बहुत कुछ सीखने को मिलता है। बड़े पर्दे पर नसीर सर के साथ दोबारा काम करना सपना पूरा होने जैसा होगा।”
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज