जेरूसलम: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को ईरान पर सीरिया में ‘बेहद खतरनाक हथियार’ तैनात करने का आरोप लगाया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, साइप्रस की राजधानी निकोसिया की यात्रा के दौरान नेतन्याहू ने एक बयान में कहा, “ईरान इजरायल के विनाश के खास उद्देश्य से हमारे खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए सीरिया में बहुत ही खतरनाक हथियार तैनात कर रहा है।”
उन्होंने कहा, “वह (ईरान) खुले तौर पर हमारे विनाश, धरती के नक्शे से इजराइल को मिटाने की बात करता है और हमारे खिलाफ लगातार बिना किसी उकसावे के आक्रामकता का प्रदर्शन करता है।”
सीरिया के सैन्य अड्डों पर कथित तौर पर इजरायल द्वारा किए गए हालिया सिलसिलेवार हवाई हमलों में कई ईरानी सैन्य सलाहकारों की मौत हो गई जिससे दोनों मध्य पूर्वी देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा
कनाडाई पीएम मार्क कार्नी मुंबई पहुंचे, 2 मार्च को पीएम मोदी संग करेंगे क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर चर्चा
मैरी मिलबेन ने किया पीएम मोदी का समर्थन, ट्रंप से रुख बदलने का आग्रह किया