मुंबई:जानी-मानी गायिका नेहा कक्कड़ ने गायक रोहनप्रीत संग शादी के बाद गुरुवार को अपने पहले करवाचौथ की तस्वीर साझा की है। इंस्टाग्राम पर तस्वीरों को साझा करते हुए नेहा ने इनके कैप्शन में लिखा है, “पति रोहनप्रीत सिंह के साथ मेरा पहला करवाचौथ। हैशटैगनेहूप्रीत।”
तस्वीरों में लाल रंग के सलवार सूट और सोने के झुमकों में नेहा काफी जंच रही हैं। इस दौरान नेहा खुले बालों में, माथे पर बिंदी लगाए बेहद खूबसूरत लग रही हैं। रोहनप्रीत को इसमें सफेद कुर्ता पायजामा पहने देखा जा सकता है।
नेहा ने अपने माता-पिता संग भी अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसके साथ गायिका ने लिखा है, “हर चीज के लिए आपका शुक्रिया मां-पापा।”
नेहा और रोहनप्रीत एक-दूसरे संग अक्टूबर में ही शादी के बंधन में बंधे हैं। इंस्टग्राम पर शादी के बाद उन्होंने अपने नाम के बाद ‘सिंह’ सरनेम भी ऐड कर लिया है। इस सेलिब्रिटी जोड़े ने साथ में एक गाना भी रिलीज किया है, जिसका शीर्षक है ‘नेहू दा ब्याह’।
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म रिव्यू: ‘तू है मेरी किरण’ में सोनाक्षी सिन्हा का दमदार अभिनय, प्यार और जुनून की रहस्यमयी कहानी
उड़ता तीर मूवी रिव्यू : आयुष्मान खुराना की कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरपूर फिल्म, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू