✅ Janmat Samachar.com© provides latest news from India and the world. Get latest headlines from Viral,Entertainment, Khaas khabar, Fact Check, Entertainment.

नेहा धूपिया ने इस अभिनेता से गुपचुप शादी कर सबको चौकाया, देखें फ़ोटो!

नई दिल्ली: अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया नेहा धूपिया ने गुरुवार को पूर्व भारतीय क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे एवं अभिनेता अंगद बेदी के साथ गुपचुप शादी की। नेहा ने इसे अपने जीवन का सबसे अच्छा निर्णय बताया।

नवविवाहित जोड़े ने दक्षिण दिल्ली के गुरुद्वारे में आनंद कारज समारोह में शादी की, जिसमें उनके परिवार और दोस्तों ने हिस्सा लिया।

जोड़े ने सोशल मीडिया के जरिए इसका ऐलान किया।

नेहा ने शादी एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मेरी जिंदगी का सबसे सही फैसला..आज मैंने अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी की, हैलो हसबैंड!”

‘पिंक’ में अपनी प्रस्तुति के लिए पहचाने जाने वाले अंगद ने लिखा, “बेस्ट फ्रेंड.अब मेरी पत्नी!!! हैलो मिसेज बेदी, नेहा धूपिया।”

शादी के वक्त नेहा ने गुलाबी रंग के लहंगे के साथ गुलाबी रंग की बिंदी लगाई। उनके भारी आभूषण उन्हें और अधिक खूबसूरत बना रहे थे। दुल्हे ने गुलाबी रंग के ‘साफा’ के साथ क्रीम कलर की शेरवानी पहनी हुई थी।

शादी में अजय जडेजा, आशीष नेहरा और गौरव कपूर ने भाग लिया।

जोड़े के करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि नेहा और अंगद एक निजी समारोह चाहते थे।

https://twitter.com/karanjohar/status/994491390062202880

करण जौहर, सोहा अली खान, रफ्तार, हर्षवर्धन कपूर, रणविजय सिंगा, सोफी चौधरी जैसे दिग्गजों ने ट्वीट कर जोड़े को बधाई दी।

–आईएएनएस

About Author