नोएडा| नोएडा में शुक्रवार रात को लोगों ने एक 25 वर्षीय महिला का अपहरण करने के बाद चलती गाड़ी में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात नोएडा के गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन के गेट के पास से महिला का अपहरण करने के बाद महिंद्रा स्कॉर्पियो कार में उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
पुलिस ने बताया कि महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद अभियुक्तों ने उसे लगभग 12 किमी दूर पूर्वी दिल्ली में स्थित अक्षरधाम मंदिर के पास वाहन से बाहर फेंक दिया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिला को चिकित्सा जांच के भेज दिया गया है और नोएडा के सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है।
–आईएएनएस
और भी हैं
दिल्ली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के रोज़ा इफ्तार में अनेक गणमान्य व्यक्तियों के साथ ही रोज़ादार सम्मिलित हुए
प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, वीरेंद्र सिंह कादियान और रवि कुमार अरोड़ा ने नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के सदस्य के रूप में ली शपथ
पाटलिपुत्र सिग्नेचर पार्क का भव्य शुभारंभ, दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने भी बुक कराया अपना फ्लैट