मुंबई: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 1,300 करोड़ रुपये के एक और घोटाले का खुलासा हुआ है, जिसके बाद बैंक को कुल 12,600 करोड़ रुपये का चूना लग गया है। यह नई धोखाधड़ी भी हीरा व्यापारी नीरव मोदी और गीतांजलि जेम्स के मालिक मेहुल चोकसी से संबंधित है।
बैंक ने रात 11.22 बजे स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा, “हम 14 फरवरी 2018 को स्टॉक एक्सचेंज को दी गई सूचना के संबंध में ही आगे बताना चाहते हैं कि बैंक का अनाधिकृत लेनदेन बढ़कर 20.42 करोड़ डॉलर हो सकता है।”
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को कहा कि करोड़ों रुपये के घोटाले की जांच के संबंध में पीएनबी के कार्यकारी निदेशक के.वी. ब्रह्माजी राव, दो महाप्रबंधकों और एक सेवानिवृत्त अधिकारी से पूछताछ की गई है।
आयकर विभाग ने भी कहा कि उन्होंने इस घोटाले में शामिल चोकसी के 66 और बैंक खाते मिले हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि